बिहार: राज्यकर्मियों को दीपावली तक मिल सकता है DA का तोहफा
बिहार: राज्यकर्मियों को दीपावली तक मिल सकता है DA का तोहफा
पटना बिहार सरकार अपने कर्मचारियों को दीपावली के पहले महंगाई भत्ता (डीए) का तोहफा देने की तैयारी में है। वित्त विभाग इससे संबंधित प्रस्ताव को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। संभावना है कि कैबिनेट की अगली बैठक में इसे पास करा कर लागू कर दिया जायेगा।
राज्यकर्मियों को केंद्रीय कर्मचारियों के तर्ज पर ही डीए में एक फीसदी की बढ़ोतरी की जायेगी। अब इनका डीए बढ़ कर चार से पांच फीसदी हो जायेगा। सातवां वेतनमान लागू होने के बाद यह दूसरी बार है, जब नये वेतनमान पर डीए दिया जा रहा है।

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home