Wednesday, 11 October 2017

IOCL ने निकाली जूनियर इंजीनियरिंग असिस्‍टेंट के पद पर वैकेंसी

IOCL ने निकाली जूनियर इंजीनियरिंग असिस्‍टेंट के पद पर वैकेंसी
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने डिप्लोमा प्राप्‍त और कम से कम 1 वर्ष के अनुभव वाले उम्‍मीदवारों से जूनियर इंजीनियरिंग सहायक (JEA) IV के पद पर आवेदन मांगे हैं. नियुक्‍त किए गए उम्‍मीदवारा को 11,900-32,000/- का पे स्‍केल दिया जाएगा. कुल 45 पद रसायन, विद्युत, मैकेनिकल, इंस्ट्रुमेंटेशन और फायर एंड सेफ्टी के लिए उपलब्ध हैं. एक उम्‍मीदवार केवल एक ही पद के लिए अप्‍लाई कर सकता है. नोटिफिकेशन के अनुसार, एक से अधिक पद के लिए एक से अधिक आवेदन प्राप्त होने के मामले में आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा.

पात्रता मापदंड
रसायन / रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इंस्ट्रुमेंटेशन / इंस्ट्रुमेंटेशन और इलेक्ट्रॉनिक्स / इंस्ट्रुमेंटेशन और कंट्रोल इंजीनियरिंग या बीएससी (गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान या औद्योगिक रसायन विज्ञान) में डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home