परियोजनाओं को 'अटकाना', 'लटकाना' और 'भटकाना' ही कांग्रेस की 'कार्यसंस्कृति' : PM नरेंद्र मोद
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
ने कांग्रेस पर ज़ोरदार वार करते हुए कहा कि देश के विकास के लिए चलाई जाने वाली परियोजनाओं को 'अटकाना', 'लटकाना' और 'भटकाना' ही कांग्रेस की 'कार्यसंस्कृति' है. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने इस संस्कृति को खत्म करने के लिए कदम उठाए हैं. वर्ष 1994 में शुरू की गई 1,542 करोड़ रुपये की लागत से बनी 107 किलोमीटर लंबी बीदर-कलबुर्गी रेलवे लाइन का उद्घाटन करने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कांग्रेस की कार्यसंस्कृति परियोजनाओं को रोकने के लिए अटकाना, लटकाना और भटकाना है... आपको भारत में ऐसी हज़ारों परियोजनाएं मिल जाएंगी, जिन्हें राजनीतिक फायदा हासिल करने के लिए शुरू किया गया, लेकिन बाद में रोक दिया गया..."
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home