Saturday, 4 November 2017

14 नवंबर से शुरू हो सकती है धान खरीद

Image result for rice market 
अररिया : धान अधिप्राप्ति खरीफ विपणन वर्ष 2017-18 के लिए कृषकों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य का व्यापक लाभ दिलाने के लिए जिला स्तर पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन 04  नवंबर को किया जायेगा. यह जानकारी डीसीओ कविंद्र नाथ ठाकुर ने दी. बताया गया कि धान अधिप्राप्ति कार्य के संचालन के लिए 04 नवंबर को आयोजित किये जा रहे कार्यशाला में जिले के सभी पैक्स अध्यक्षों व व्यापार मंडल की सहभागिता सुनिश्चित करने को ले सभी बीसीओ को निर्देशित किया गया है
टाउन हॉल में आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यशाला का आयोजन सहकारिता विभाग के प्रधान सचिव के विशेष निर्देश पर किया जा रहा है. इस बार किसानों की भागीदारी अधिक से अधिक सुनिश्चित कराने को लेकर पैक्सों व व्यापार मंडल के सीसी लीमिट में भी इजाफा किया गया है. साथ ही ससमय अधिप्राप्ति शुरू हो इसके लिए किसानों का ऑन लाइन निबंधन भी चालू है. हालांकि बाढ़ से त्रस्त किसानों के खेतों से धान की कटनी अभी अधिक मात्रा में शुरू नहीं हो पायी है.


0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home