Tuesday, 28 November 2017

26/11 मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने UN में दायर की याचिका, कहा-आतंकियों की लिस्‍ट से हटाया जाए उसका नाम

26/11 मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने UN में दायर की याचिका, कहा-आतंकियों की लिस्‍ट से हटाया जाए उसका नाम
लाहौर : 26/11 के मंबई हमलों के मास्टरमाइंड और मोस्ट वॉन्टेड आतंकी हाफिज सईद ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) से में याचिका दायर कर कहा है कि आतंकियों की लिस्ट से उसका नाम हटा दिया जाए. हाफिज के संगठन जमात-उद-दावा की तरफ से यूएन में इस बाबत एक याचिका लगाई है, जिसे लाहौर की एक कानूनी फर्म के माध्यम से दायर किया गया है.
आपको बता दें कि जमात-उद-दावा के सरगना सईद को संयुक्त राष्ट्र ने नवंबर 2008 में हुए मुबंई हमलों के बाद यूएनएससीटी 1267 (यूएन सिक्यॉरिटी काउंसिल रेजॉलूशन) के तहत दिसंबर 2008 में आतंकी घोषित किया था. हाफिज सईद को हाल ही में नजरबंदी से रिहाई मिली है.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home