Monday, 27 November 2017

JDU के बागी नेता शरद यादव बनाएंगे नई पार्टी, एक हफ्ते के भीतर करेंगे ऐलान

JDU के बागी नेता शरद यादव बनाएंगे नई पार्टी, एक हफ्ते के भीतर करेंगे ऐलान
नई दिल्ली: जेडीयू पर अपने दावे की लड़ाई चुनाव आयोग में हारने के बाद शरद यादव गुट ने नई पार्टी बनाने का फैसला किया है. शरद गुट ने आयोग के फैसले को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती देने के साथ ही नई पार्टी के गठन की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है. शरद यादव ने अपने गुट के नेताओं से तीन दिन के भीतर नए दल का नाम सुझाने के लिए कहा है. इससे एक सप्ताह के भीतर पार्टी के नाम की घोषणा की जा सके. यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जेडीयू पर अपने दावे को बरकरार रखते हुए कहा कि अदालत के फैसले का इंतजार किए बिना नई पार्टी का गठन अब जरूरी हो गया है.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home