Saturday, 18 November 2017

मासूम बच्ची से 3 महीने तक गैंगरेप, आरोपियों में 65 साल का शख्स भी शामिल, नाराज भीड़ ने सबकी धुनाई की

मासूम बच्ची से 3 महीने तक गैंगरेप, आरोपियों में 65 साल का शख्स भी शामिल, नाराज भीड़ ने सबकी धुनाई की
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 10 साल की बच्ची से पिछले तीन महीनों के दौरान तीन लोगों ने कई बार गैंगरेप किया. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और जब सबूत जुटाने के लिए इन आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाया गया तो उस आक्रोशित लोगों ने तीनों की जमकर पिटाई कर दी. इन आरोपियों में 65 साल का एक शख्स भी शामिल है. इस मामले में 50 साल की एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसने इस जघन्य अपराध में इन तीनों आरोपियों की मदद की थी. पीड़ित बच्ची के पिता की पिछले साल मौत हो गई थी. पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार आरोपियों ने बच्ची को धमकी दी थी कि यदि वह अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में किसी को बताएगी, तो वे उसकी मां की हत्या कर देंगे.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home