अररिया : बाल विवाह प्रथा व दहेज उन्मूलन जैसी समस्या कैंसर के समान है -बिजेन्द्र यादव

अररिया शहर के स्थानीय तेरापंथ भवन में जिला जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता जदयू के जिलाध्यक्ष संजय राणा ने किया कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में ऊर्जा मंत्री सह अररिया जिला प्रभारी मंत्री बिजेंद्र यादव एवं कपिलदेव कामत पंचायती राज मंत्री मौजूद थे इस कार्यकर्ता सम्मेलन में सबसे पहले पार्टी की मजबूती पार्टी के संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा किया गया उसके बाद मुख्यमंत्री के सात निश्चय के तहत हर घर नल जल स्वच्छता पूर्ण शराबबंदी बाल विवाह प्रथा एवं दहेज उन्मूलन पर चर्चा किया गया ऊर्जा मंत्री अररिया प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर के क्रियाशील सदस्यों को मजबूत करना पड़ेगा

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home