Saturday, 18 November 2017

गुजरात चुनाव : पाटीदारों और कांग्रेस के बीच आज फिर बैठक, हार्दिक पटेल ने कहा, सब अच्छा होगा

गुजरात चुनाव : पाटीदारों और कांग्रेस के बीच आज फिर बैठक, हार्दिक पटेल ने कहा, सब अच्छा होगा
नई दिल्ली: गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी उठापटक के बीच अब खबर आई है कि कांग्रेस और पाटीदार नेताओं के बीच आज शाम फिर बैठक होगी. यह बैठक वड़ोदरा में होगी. इससे पहले खबर आई थी पाटीदारों और कांग्रेस के बीच बात नहीं बनी. इस बीच आज पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि कल कुछ गलतफहमियां हो गई थीं. उन्होंने कहा कि अब सबकुछ अच्छा होगा और हमारी विजय होगी. कल पाटीदार समिति और कांग्रेस के बीच बातचीत बिगड़ गई थी. चुनाव में पाटीदार नेताओं को टिकट और पाटीदारों को आरक्षण देने के प्रस्तावित फॉर्म्यूले को लेकर पाटीदार समिति और कांग्रेस के बीच दिल्ली में अहम बैठक थी, लेकिन कांग्रेस नेताओं द्वारा कथित रूप से नजरअंदाज किए जाने से नाराज पटेल नेताओं ने कांग्रेस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दे डाला.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home