Wednesday, 22 November 2017

बिहार :शौचालय निर्माण घोटाला मामले में बिटेश्वर प्रसाद को 3 दिनों की रिमांड, विनय के खिलाफ इश्तेहार जारी

बिहार :शौचालय निर्माण घोटाला मामले में बिटेश्वर प्रसाद को 3 दिनों की रिमांड, विनय के खिलाफ इश्तेहार जारी
पटना : शौचालय निर्माण घोटाला मामले में पीएचईडी विभाग के कैशियर बिटेश्वर प्रसाद से पूछताछ के लिए कोर्ट ने तीन दिन की रिमांड दी है. अब एसआईटी उन्हें जेल से लाकर पूछताछ करेगी. 
 
दरअसल एसआईटी ने पांच दिन की रिमांड देने के लिए कोर्ट से निवेदन किया था. लेकिन कोर्ट ने तीन दिन की मंजूरी दी है. वहीं इसी मामले में फरार चल रहे एग्जीक्यूटिव इंजीनियर विनय कुमार सिन्हा के खिलाफ निगरानी कोर्ट ने 82 के तहत इश्तेहार जारी किया है. इश्तेहार उनके आवास से लेकर ऑफिस तक चिपकायी जायेगी. इश्तेहार चिपकाने के बाद भी अगर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर विनय कुमार सिन्हा हाजिर नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जायेगी.  

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home