दवा मूल्य नियामक ने 51 आवश्यक दवाओं का मूल्य तय किया, कैंसर, हृदय रोग की दवा भी शामिल

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय दवा मूल्य नियामक (एनपीपीए) ने 51 आवश्यक दवा फार्मूलेशन के दाम तय किये हैं. इनमें कैंसर, दर्द, दिल और त्वचा संबंधी समस्याओं के इलाज में काम आने वाली दवाएं शामिल हैं. नियामक के इस फैसले से देश के आमलोगों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि महंगी दवा खरीदना गरीबों के लिए ही नहीं उच्च मध्य वर्ग लोगों के लिए भी परेशानी का सबब बन जाती है.
दवा मूल्य नियामक इन दवाओं के दाम में छह से 53 प्रतिशत तक कम किये गये हैं. अलग से जारी अधिसूचना में नियामक ने कहा है कि उसने 13 फार्मूलेशन के अधिकतम दाम अधिसूचित कर दिये हैं जबकि 15 अन्य दवाओं के दाम में यह संशोधन किया जा रहा है.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home