BNMU : 172 छात्रों को मिला फर्जी प्रवेश पत्र, विवि प्रशासन से मिला छात्र राजद प्रतिनिधिमंडल

मधेपुरा स्थित बीएन मंडल विश्वविद्यालय के छात्रों की एक समस्या का हल निकलता नही है कि दूसरी समस्या आन खड़ी होती है। अब एक ताजा मामला 172 छात्रों को फर्जी प्रवेश पत्र वितरण कर देने का सामने आ रहा है। आज स्नातक प्रथम खंड विद्यार्थियों से संबंधित एक गंभीर मामला के संज्ञान में आया। मामला यह है कि CM साइंस डिग्री कॉलेज में 172 विद्यार्थियों को फर्जी प्रवेश पत्र वितरण कर दिया है।
जब पीड़ित छात्रों ने देखा की उनका प्रवेश पत्र फर्जी है तो उन्होंने छात्र राजद के संज्ञान में इस मामले को दिया। मामले के संज्ञान में आते ही छात्र राजद के बीएन मंडल विश्वविद्यालय अध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में छात्र राजद प्रतिनिधिमंडल एवं कई पीड़ित विद्यार्थी उप कुलपति एवं CM साइंस डिग्री कॉलेज के इंचार्ज से मुलाकात की है। वही इस मुलाकात के दौरान उप कुलपति ने कहा कि पूर्णिया के फर्जी प्रवेश पत्र वाले विद्यार्थियों की परीक्षा बाद में एक विशेष तिथि निर्धारित कर आयोजित की जाएगी। उसी के साथ CM साइंस डिग्री कॉलेज के फर्जी प्रवेश पत्र वाले विद्यार्थियों की परीक्षा भी ले ली जाएगी।

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home