Thursday, 30 November 2017

भागलपुर : झंडापुर तिहरे हत्याकांड की इकलौती गवाह बिंदी कुमारी को आया होश, बयान दर्ज कर सकती है पुलिस

भागलपुर : झंडापुर तिहरे हत्याकांड की इकलौती गवाह बिंदी कुमारी को आया होश, बयान दर्ज कर सकती है पुलिस
पटना : भागलपुर जिले के नवगछिया में 25 नवंबर की रात को हुए तिहरे हत्याकांड में घायल किशोरी बिंदी कुमारी को होश आ गया है. बिंदी कुमारी घटना की इकलौती गवाह है. जानकारी के मुताबिक, भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल के झंडापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में 25 नवंबर की आधी रात को अपराधियों ने एक घर में घुस कर परिवार के चार सदस्यों पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था. इस घटना में गायत्री राम उर्फ कनिक राम (55), उनकी पत्नी मीना देवी (48) और उनके बेटे छोटू कुमार (12) की मौत हो गयी थी. घटना को उस समय अंजाम दिया गया, जब घर के सभी सदस्य गहरी नींद में थे.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home