आरटीआई में खुलासा... मेडिकल की पढ़ाई बीच में छोड़ डॉक्टर ने नहीं भरा बांड, सरकार को नुकसान

पटना : पीएमसीएच कैसे राज्य सरकार व स्वास्थ्य विभाग के नियमों को ठेंगा दिखा रहा है इसका ताजा उदाहरण सूचना के अधिकार की रिपोर्ट में हुए खुलासे को देख कर लगाया जा सकता है. आयी रिपोर्ट के अनुसार पीएमसीएच के नेत्र विभाग के एक मेडिकल छात्र ने बिना बांड भरे ही बीच में पढ़ाई छोड़ दी व ऋषिकेश के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में पोस्ट ग्रेजुएट में दाखिला ले लिया. इस खुलासे के बाद अस्पताल प्रशासन व विभाग की पोल खुल गयी़ वहीं दूसरी ओर मिलीभगत का मामला भी सामने आ रहा है.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home