Sunday, 19 November 2017

बिहार : खगड़िया में वॉलीबॉल मैच के बहाने बुलाकर चार युवकों की हत्या, नदी में बहाए शव

बिहार : खगड़िया में वॉलीबॉल मैच के बहाने बुलाकर चार युवकों की हत्या, नदी में बहाए शव
पटना: बिहार के खगड़िया में एक सनसनीखेज वारदात में चार युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई और उनके शव नदी में बहा दिए गए. ये चारों युवक 13 नवंबर से लापता थे. भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र के इन चार युवकों को वॉलीबॉल मैच के बहाने घर से बुलाकर हत्या किए जाने का खुलासा हुआ है. इन चारों की खगड़िया जिले के छोटी अड़ंगा में नदी किनारे गोली मारकर हत्या कर दी गई. मारे गए युवक खरीक थाना के नरकटिया निवासी प्रदीप कुमार झा, श्रवण कुमार झा तथा बिहपुर थाना के गौरीपुर के सौरभ कुमार और छोटू कुमार हैं.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home