ISL 2017 : नॉर्थईस्ट युनाइटेड और जमशेदपुर की भिड़ंत आज, इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में खेला जाएगा मैच

गुवाहाटी: हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन के अपने पहले मैच में नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी टीम शनिवार को इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में शनिवार को लीग की नई नवेली टीम जमशेदपुर एफसी के खिलाफ उतरेगी. नार्थईस्ट एफसी टीम कोच जाओ डे डेउस की देखरेख इस साल नई शुरुआत करना चाहेगी. पिछले तीन सीजन में नार्थईस्ट युनाइटेड ने एक भी बार प्लेऑफ में कदम नहीं रखा है. लेकिन पुर्तगाल से आए डेउस को भरोसा है कि उनकी टीम इस बार घर में सीजन की शुरुआत करते हुए कहानी बदल देगी. डेउस ने कहा, ‘मैं अतीत के बारे में नहीं सोच सकता. इस समय, हमारी टीम में काबिल कोच हैं जिनके पास खेल की गहरी समझ है, लेकिन टूर्नामेंट में काफी प्रतिस्पर्धा है इसलिए कई स्थितियों में हमें सावधान रहना होगा.’

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home