लालू ने कहा, तेजप्रताप के फुफकारने भर से डर गए सुशील मोदी

पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के बेटे उत्कर्ष की अगले महीने होने वाले शादी को लेकर पिछले कुछ दिनों से रोज बयानबाजी हो रही है. इस विवाद की शुरुआत तेजप्रताप यादव ने की. उन्होंने अपनी पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अगर वह सुशील मोदी के बेटे की शादी में गए तो वह घर में घुसकर सुशील मोदी को मारेंगे. रविवार को यह खबर सामने आने के बाद कि तेजप्रताप की धमकी के बाद सुशील मोदी ने शादी का वेन्यू बदल दिया है. राजद अध्यक्ष लालू यादव ने ये कहकर चुटकी ली कि आखिर तेजप्रताप के फुफकारने भर से सुशील मोदी डर गए. लालू ने कहा कि सुशील मोदी छात्र संघ के समय से डरपोक रहे हैं. हालांकि लालू यादव ने सुशील मोदी से यह भी कहा कि शादी ब्याह आराम से कीजिए, आपका बेटा, मेरा बेटा है.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home