IND vs SL: टीम इंडिया के चार शतकों के बोझ तले दबी श्रीलंका टीम, नागपुर टेस्ट में हार तय!

नागपुर: कप्तान विराट कोहली के दोहरे शतक के सहारे टीम इंडिया ने नागपुर टेस्ट में विशाल स्कोर खड़ा करते हुए जीत की ओर कदम बढ़ा दिए है. श्रीलंका की ओर से पहली पारी में बनाए गए 205 रनों के जवाब में विराट कोहली की टीम ने पहली पारी मैच के तीसरे दिन छह विकेट पर 610 रन के विशाल स्कोर पर घोषित की. भारत के चार बल्लेबाजों ने मैच में शतक जमाए. मैच के दूसरे दिन कल मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा ने शतक जमाए थे. आज बारी विराट कोहली और रोहित शर्मा की थी. विजय ने 128, चेतेश्वर पुजारा ने 143, विराट कोहली ने 213 और रोहित शर्मा ने नाबाद 102 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया ने मेहमान टीम पर 405 रन की बढ़त हासिल की श्रीलंका टीम के सामने फिलहाल बड़ी चुनौती

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home