Thursday, 16 November 2017

बीएनएमयू को राष्ट्रीय पहचान दिलाना हमारा एकमात्र उद्देश्य है : कुलपति

बीएनएमयू को राष्ट्रीय पहचान दिलाना हमारा एकमात्र उद्देश्य है। इसमें सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के सहयोग अपेक्षित हैं। सभी के सकारात्मक सहयोग से ही हमारी दिशा एवं दशा बदलेगी और हमारे विश्वविद्यालय के बारे में किये जा रहे दुष्प्रचारों पर विराम लग जाएगा।
उक्त बातें कुलपति प्रोफेसर डॉ. अवध किशोर राय ने कही। वे बुधवार की शाम एस. एन. एस. आर. के. एस. कालेज, सहरसा में पाँच दिवसीय एथलेटिक्स (पुरूष एवं महिला) के समापन समारोह में बोल रहे थे। समारोह में शामिल कुलपति ने खेल सहित कई अन्य विषयों पर खुलकर अपनी बात कही। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि एथलेटिक्स में 20 महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। साथ ही यह संख्या 50 तक पहुँचाने का आह्वान किया और इसमें सभी अंगिभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनसे आगे और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की। साथ ही जो खिलाङी पुरस्कार नहीं जीत पाए, उन्हें भी निरंतर मेहनत कर सफल होने की शुभकामनाएँ दी।

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home