चौसा में कलश यात्रा के साथ पाच दिवसीय अखिल भारतीय रामायण महा यज्ञ शुरू
मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड क्षेत्र के रसलपुर धुरिया पंचायत के डिम्हा टोला सौतारी में कलश यात्रा के साथ रामायण महा यज्ञ शुरू किया गया । कलश यात्रा में करीब 501 कन्याओ द्वारा कलश लेकर बाजे गाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई , जिसमे घोड़ा गाड़ी के साथ शोभायात्रा की भव्यता को बढाने के लिए चौसा थाना अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह भी कलश यात्रा के साथ चल रहे थे । कलशयात्रा यज्ञ स्थल से निकल कर यग्य स्थल से डिम्हा परबत्ता गांव सहित सौतारी , धुलिया , टिल्हारही ,अभिया टोला , पूर्णिया जिले के ईस्माईलपुर रामदीरी भट्ठा, लाठी सरौती नवगछिया बासा, कैलू टोला खरकट्ट् घाट पर भर कर पुनः यज्ञ स्थल पहुंचा , जहां आयोध्या से पधारे किंकर दास, हरिलाल दास के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी कलश को स्थापित किए गए । साथ ही आज से प्रवचन संकीर्तन नवाह भी उक्त स्थान पर आरंभ किया गया है । यहाँ रात्रि मे रासलीला कथा का भी आयोजन किया जाएगा , जो पाच दिनो तक चलेगा

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home