पूर्णिया: वार्ड सदस्यों के खेमो मे खुशियो की लहर, पूर्णिया जिला वार्ड सदस्य के अध्यक्ष ने दी बधाई
बिहार सरकार को पटना हाईकोर्ट से आज बहुत बड़ी राहत मिली है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सबसे ड्रीम प्रोजेक्ट को हाईकोर्ट ने मंजूरी दे दी है. नीतीश सरकार की सात निश्चय योजना की दो स्कीम पर मंगलवार को पटना हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सात निश्चय योजना के तहत दो स्कीम हर घर नल का जल और पक्की गली नाली योजना पर लगी रोक को हाईकोर्ट ने हटा दी. अब इन दोनों योजनाओं के कामों को वार्ड विकास समिति ही करायेगी. इन दोनों योजनाओं पर हाईकोर्ट की ओर से पहले रोक लगी हुई थी. लेकिन आज बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ की ओर से दायर याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दी.
कोर्ट के खारिज करने के बाद वार्ड सदस्यों के खेमो मे खुशियो की लहर दौड़ गइ.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home