Monday, 13 November 2017

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने निकली भड़ास

अशोक चौधरी ने राहुल पर साधा निशाना, महासचिव पर निकाली भड़ास
बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाये जाने के बाद आज बुधवार को अशोक चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस की।पद से हटाए जाने के बाद डॉ. चौधरी ने कहा कि पार्टी के फैसले का वे स्वागत करते हैं, लेकिन जिस प्रकार से यह फैसला लिया गया, वह गलत है।किसी पार्टी पदाधिकारी ने फोन करके न मेरा तो इस्तीफा मांगा और न ही मुझे हटाए जाने की जानकारी दी। यह सम्मानजनक तरीका नहीं।प्रेस कांफ्रेंस में वे  काफी भावुक हो गए।साथ ही कांग्रेस पार्टी के कई सहयोगी नेताओं पर भी जम कर बरसे। उन्होंने सीपी जोशी पर खूब भड़ास निकाली।
उन्होंने सीपी जोशी को लेकर कहा कि अगर मुझे पद से हटाया गया तो वे मुझे भी फोन कर के बोल सकते थे। लेकिन उन्होंने मीडिया में फोन कर बताया। मैं तो इस्तीफा के लिए तैयार बैठा था। अशोक चौधरी ने कहा कि मैं अपने आप को सफलतम अध्यक्ष मानता हूं। मेरे साथ जिन्होंने भी काम किया, सबको धन्यवाद देता हूं।मैंने पद यात्रा की। बिहार के लोगों को कांग्रेस पार्टी के साथ जोड़ने का काम किया। 1952 से लेकर 2017 तक हमारी दो पीढि़यों ने कांग्रेस की सेवा की है।लेकिन आज उस सेवा का फल यह मिला कि सीपी जोशी ने मुझे अपमानित कर के अध्‍यक्ष पद से हटाया। यह सिर्फ मेरा ही नहीं, दलितों का भी अपमान है।

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home