Wednesday, 29 November 2017

अगले चुनाव में पता चल जायेगा लालू को: पासवान

अगले चुनाव में पता चल जायेगा लालू को: पासवान
: लोजपा  के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने लालू प्रसाद  को चुनौती देते हुए कहा है कि अगली बार उन्हें कितनी सीट आयेगी यह पता चल  जायेगा. उन्होंने कहा कि साल 2015 में बिहार में महागठबंधन सरकार बनने के  पहले ही उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि यह सरकार ढाई साल से ज्यादा नहीं  चलेगी. इस पर लालू प्रसाद ने उन्हें मौसमी वैज्ञानिक कह दिया था. वह  भविष्यवाणी सच साबित हुई और यह सरकार दो साल भी नहीं चली. इसके कारण के  बारे में उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की छवि सुशासन की है, जबकि लालू  प्रसाद की छवि भ्रष्टाचार की है. ऐसे में यह गठबंधन नहीं चल सकता था. 

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home