पूर्णिया:- धमदहा में गोली मार कर हत्या

पूर्णिया जिले के धमदाहा थाने से मगज 25 कदम की दूरी पर बाजार में सब्जी ख़रीदने गये एक 30 वर्षीय युवक की गोली मार कर हत्या कर दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार बी कोठी के सुखासन निवासी रामपुकार सिंह का पुत्र पिंकू सिंह अपने ननिहाल धमदाहा दक्षिण टोला अपने मामा पूर्णिया नगर निगम वार्ड नम्बर 3 के पूर्व वार्ड पार्षद आमोद सिंह के यहां आया हुआ था। शनिवार की शाम को अपने फुफेरे भाई अभिषेक के साथ बाइक से सब्जी खरीदने धमदाहा चौक आया हुआ था। इसी दौरान बाईक पर सवार तरौनी निवासी मोनू दुबे बालुटोला निवासी आंनद सिंह अपने सहयोगियों के साथ वहां पहुंचा एवं पिंकू सिंह पर ताबड़तोड़ 3 गोलियां बरसा दी इसके बाद पिंकू की मौके पर हीं मौत हो गयी।

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home