बिहार : उर्दू TET अभ्यर्थी पटना में कर रहे थे प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पटना : बिहार की राजधानी पटना में उर्दू टीईटी अभ्यर्थियों ने रिजल्ट प्रकाशन समेत अपनी अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को कारगिल चौक पर प्रदर्शन किया. इस दौरान अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया और सड़क जाम कर दिया. उर्दू टीईटी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान पटना के कारगिल चौक पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गयी. जिससे एम्बुलेंस समेत कई अन्य वाहन घंटों जाम में फंसे रहे. बाद में स्थिति को नियंत्रित करने के उद्देश्य से पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ दिया. इस दौरान करीब एक दर्जन अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया गया.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home