अररिया
*अररिया-*अररिया प्रखंड के मदनपुर बोची कामत बारी खेल मैदान के पास में गुरुवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युत योजना के तहत विद्युत शक्ति उपकेंद्र स्थापित करने के लिए भूमि पूजन पूरे विधि विधान के साथ किया गया। मौके पर बोची पंचायत के मुखिया अजहर हुसैन ने बताया कि विद्युत शक्ति उपकेंद्र बनने के बाद घर घर बिजली होगी। शिलान्यास के मौके पर विहिप के जिलाध्यक्ष शिव सुंदर भारती ने कहा कि बिजली के बिना किसी भी तरह का विकास संभव नही है। आज के दौर में प्रत्येक व्यक्ति का सुबह बिजली की आवश्यकता के साथ ही शुरू होती है। प्रत्येक घरों में छोटे से छोटे मोबाइल यंत्र से लेकर बड़े उपकरण है। जो बिजली के बिना चलना असंभव है। अब किसान भाइयों को भी खेती करने में मदद मिलेगी।ख़बर सीमांचल

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home