मेडिकल वेस्ट से बिगड़ रही है सेहत
गंभीर समस्या. बिहार स्टेट प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के निर्देशों का नहीं हो रहा है अनुपालन
अररिया : बायो मेडिकल वेस्ट शहर की बड़ी समस्या बन कर सामने आ रही है. अस्पताल व निजी क्लिनिकों के वेस्ट का सही प्रकार से निराकरण होना आवश्यक है. नहीं तो यह कई प्रकार के संक्रामक रोग फैला सकते हैं. इससे अस्पताल के कर्मियों को, रोगियों को और पूरे समाज को नुकसान होता है. आज शहर के प्राइवेट नरर्सिंग होम, पैथोलैब, निजी क्लिनिक की बाढ़ सी आ गयी है. इससे अनुमानत: प्रति अस्पताल, प्रति क्लिनिक 600 ग्राम मेडिकल कूड़ा पैदा होता है.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home