रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी : अब बढ़ गई ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना

नई दिल्ली: त्योहारों के दौरान रेल की पक्की (कंफर्क) टिकट मिलना मुश्किल होता है लेकिन रेलवे द्वारा इस बार दिवाली के दौरान विशेष तथा नई ट्रेनों को चलाने जैसे प्रबंध के कारण प्रतीक्षा सूची के टिकट ‘कंफर्म’ होने की दर पिछले वर्ष के मुकाबले बढ़ी. यह बात परामर्श सेवा कंपनी रेलयात्री के अध्ययन में सामने आयी है. अध्ययन से यह भी पता चलता है कि स्लीपर श्रेणी में पिछले वर्ष की तुलना में इस साल औसतन प्रतीक्षा सूची नीचे आयी है. अध्ययन रपट के अनुसार, दिवाली के अवकाशों के समय देहरादून-हावड़ा दून एक्सप्रेस, पुणे-जम्मू तवी झेलम एक्सप्रेस समेत कई लंबी दूरी की ट्रेनों में टिकट पक्की होने की दर वर्ष 2016 में क्रमशफ् 38.50 प्रतिशत और 52.00 प्रतिशत थी इसके मुकाबले 2017 में इनमें कन्फर्मेशन दर बढ़कर क्रमश: 60.40 प्रतिशत और 64. 90 प्रतिशत हो गयी.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home