सुट्टा_मारना_पड़ा_महंग

किशनगंज में दिव्यांगजनों के शिविर में पहुंचे आदत से मजबूर कई ग्रामीणों को सुट्टा मारना महंगा पड़ गया है। ब्लॉक कैंपस में आयोजित शिविर में बीड़ी पीने और गुटका का सेवन करने वालों को एसडीएम ने जमकर चूना लगाया है। पकड़े गए सभी लोगों से 200-200 रुपए की वसूली की गई है। कोचाधामन के कजलमोनी के कन्हैया कुमार, चुनामारी के मुजाहिद आलम, किशनगंज के मोतीहारा तालुका वार्ड नंबर 15 के तजेमुल हक के खिलाफ कोटपा अधिनियम 2003 के तहत कार्रवाई की गई है। एसडीएम मोहम्मद शफीक के मुताबिक बहादुरगंज और पोठिया शिविर में भी प्रशासन की नजर रहेगी, जो लोग भी शिविर या ब्लॉक कैंपस में नशे का सेवन करते हुए पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home