विधुत रेल इंजन कारखाना में उत्पादन प्रारंभ, विश्व के मानचित्र पर छा जाएगा मधेपुरा

बुधवार के दिन मधेपुरा के लिए बेहद ही खास रहा। बहुप्रतीक्षित परियोजना विधुत रेल इंजन कारखाना का शुभारंभ भव्य समारोह में हो गया। एल्स्टाॅम ने भारत में अपनी ग्रीनफील्ड इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव निर्माण सुविधा में उत्पादन कार्य प्रारंभ कर दिया। बिहार में मधेपुरा में स्थित एल्स्टाॅम की यह भारत में पहली इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव निर्माण सुविधा है, जो देश में हैवी फ्रेट ट्रांसपोर्ट लैंडस्केप (भारी मालभाड़ा परिवहन के परिदृष्य) में बदलाव ला देगी।
आज का उद्घाटन बड़े ही भव्य अंदाज में डीएम मो.सोहेल ,पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहित देश विदेश के गणमान्य के समक्ष पूरा हुआ।मधेपुरा का यह प्रोजेक्ट जिले को देश ही नही विदेश के भी मानचित्र पर बड़े ही मोटे अक्षर में अंकित करेगा।

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home