Friday, 17 November 2017

अवैध बालू उठाव को लेकर चेकपोस्ट निर्माण की प्रक्रिया जल्द होगी शुरु – डीआईजी विकास वैभव

लखीसराय – बिहार के लखीसराय में बालू उठाव पर रोक के बावजूद धड़ल्ले से हो रहे बालू खनन को लेकर मुगेंर प्रक्षेत्र के डीआईजी विकास वैभव एक्शन में आ गए है. गुरुवार को लखीसराय पहुचे डीआईजी विकास वैभव ने जिले में चल रहे अवैध बालू खनन को लेकर एसपी,डीएसपी सहित सभी थानाध्यक्षों के साथ हाईलेवल मिटींग की. डीआईजी विकास वैभव ने साफ शब्दों में कह दिया कि नक्सल इलाके के नाम पर बहानेबाजी नही चलेगी. अवैध बालू का खनन किसी भी कीमत पर रोकाना ही पुलिस की पहली प्राथमिकता है.डीआईजी ने अवैध बालू खनन को रोकने के लिए दूसरे जिले से भी अतिरिक्त पुलिस बल मुहैया कराने की बात कही.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home