Tuesday, 21 November 2017

सीएम योगी ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- वे मंदिर में ऐसे बैठते हैं, जैसे नमाज पढ़ रहे हों

सीएम योगी ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- वे मंदिर में ऐसे बैठते हैं, जैसे नमाज पढ़ रहे हों
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात चुनाव के दौरान राहुल गांधी के मंदिर विजिट का मजाक उड़ाया है. सीएम योगी ने राहुल गांधी के मंदिरों में जाने की घटना का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वो मंदिरों में इस तरह से बैठते हैं, जैसे वो नमाज पढ़ रहे हों. 

लखनऊ में आयोजित एक निजी चैनल के कार्यक्रम में एक सवाल के जवाब में सीएम योगी ने कहा कि 'राहुल गांधी गुजरात में विभिन्न मंदिरों में जा रहे हैं. मैं खुश हूं कि उनकी बुद्धि शुद्ध हो रही है. मुझे उन पर हंसी भी आती है और तरस भी आता है. उस बेचारे को यह भी नहीं मालूम कि मंदिर में कैसे बैठा जाता है. जब वो काशी विश्वनाथ मंदिर में गये थे, तो वो ऐसे बैठे थे जैसे वो नमाज पढ़ रहे थे. पुजारी को बोलना चाहिए था कि यह मंदिर है न कि मस्जिद.'

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home