Sunday, 19 November 2017

IND vs SL Live: चाय के बाद का खेल प्रारंभ, राहुल और धवन हैं क्रीज पर

IND vs SL Live: चाय के बाद का खेल प्रारंभ, राहुल और धवन हैं क्रीज पर
कोलकाता: कोलकाता टेस्‍ट मैच में श्रीलंका टीम फिलहाल मजबूत स्थिति में है. लाहिरु तिरिमाने, एंजेलो मैथ्‍यूज और निचले क्रम के रंगना हेराथ के अर्धशतक की बदौलत श्रीलंका पहली पारी में 294 रन बनाने में सफल रही. श्रीलंका की पारी लंच के बाद 294 रन पर समाप्‍त हुई. तिरिमाने ने 51,एंजेलो मैथ्‍यूज ने 52 और रंगना हेराथ ने 67 रनों का योगदान दिया. पहली पारी के आधार पर मेहमान टीम को 122 रन की अहम बढ़त हासिल हुई है. ऐसे में निश्चित रूप से दूसरी पारी में बल्‍लेबाजी करते समय टीम इंडिया दबाव में होगी. भारत के लिए मोहम्‍मद शमी और भुवनेश्‍वर कुमार ने चार-चार विकेट लिए. उमेश यादव को दो विकेट मिले.जवाब में चायकाल के बाद टीम इंडिया की दूसरी पारी का स्‍कोर बिना विकेट खोए 75 रन है. केएल राहुल 41 और शिखर धवन 33 रन बनाकर क्रीज पर हैं. 

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home