लालू यादव के लिए एक और बुरी खबर, एक बार फिर से जांच के घेरे में राजद सुप्रीमो

पटना: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को लगातार एक के बाद एक झटके मिल रहे हैं. सीबीआई और ईडी से परेशान लालू यादव के लिए इस बार भी कुछ अच्छी ख़बर नहीं है. बिहार सरकार के सहकारिता विभाग ने विधायक कोऑपरेटिव की जांच में कई अनियमितता पायी हैं. इसका खुलासा उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी में आयोजित सहकारिता सम्मेलन में किया. सुशील मोदी ने कहा कि विभागीय जांच में ये पाया गया कि विधायक कोऑपरेटिव, जो पटना शहर के बीचोबीच है, वहां कई विधायकों ने नियमो का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन कर एक से अधिक प्लॉट लिया है.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home