Friday, 17 November 2017

लश्कर से लौटे माजिद पर नहीं चलेगा पुलिस केस, सेना अौर पुलिस ने किया वेलकम

लश्कर से लौटे माजिद पर नहीं चलेगा पुलिस केस, सेना अौर पुलिस ने किया वेलकम
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के सदस्य माजिद खान के खिलाफ कोई पुलिस केस नहीं चलाया जायेगा. माजिद खान ने पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है. कश्मीर का फुटबॉल खिलाड़ी रहा माजिद हाल ही में लश्कर ए तैयबा में शामिल हो गया था और अपनी मां की पुकार पर वापस आ गया. 20 साल के फुटबॉलर का आतंकी संगठन में शामिल होना और फिर वापस आना फिल्मी कहानी की तरह है. वह अनंतनाग जिले का रहने वाला है. आतंकी संगठन से जुड़ने से पहले माजिद एक एनजीओ के लिए काम करता था. वह इस संस्था का इमरजेंसी हेड था. 
दरअसल, इस मामले में माजिद की मां का वीडियो सामने आया था, जिसमें वह यह कहती नजर आ रही थीं कि बेटे घर वापस आ जाओ, मैं तुम्हें फिर से खेल के मैदान में देखना चाहती हूं. वह वीडियो में यह कहती दिखती हैं कि बेटा आ जाओ हमारी जान ले लो, उसके बाद चले जाना.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home