Wednesday, 8 November 2017

INDvsNZ : भारत ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड को हराया

INDvsNZ : भारत ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड को हराया
तिरुवनन्तपुरम : जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल की कसी हुई गेंदबाजी के दम पर भारत ने मंगलवार को यहां न्यूजीलैंड को बारिश से प्रभावित तीसरे और निर्णायक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में छह रन से हराकर श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की.
बारिश और आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच लगभग ढाई घंटे देरी से शुरू हुआ और इसलिए प्रत्येक टीम के लिये ओवरों की संख्या घटाकर आठ कर दी गयी. पहले बल्लेबाजी का न्यौता पाने वाले भारत ने पांच विकेट पर 67 रन बनाये. उसकी तरफ से मनीष पांडे ने 17, हार्दिक पंड्या ने नाबाद 14 और कप्तान विराट कोहली ने 13 रन का योगदान दिया.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home