Tuesday, 12 December 2017

घर बैठे मोबाईल नंबर को आधार से लिंक करने की सेवा 1 जनवरी से होगी शुरू, अभी जान लें लिंकेज का प्रोसेस

नवंबर में टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने घोषणा कि कि लोग 1 दिसंबर से अपने घर बैठे मोबाईल नंबर को आधार से लिंक कर पायेंगे. लेकिन, किन्हीं कारणों से यह सेवा शुरू नहीं हो पायी. अब यह सेवा 1 जनवरी, 2018 से शुरू होगी.
घर बैठे मोबाईल नंबर को आधार से लिंक करने की सेवा 1 जनवरी से होगी शुरू, अभी जान लें लिंकेज का प्रोसेस
STEP 1 : टेलीफोन ऑपरेटर अपने ग्राहकों को एक टोल-फ्री नंबर जारी करेंगे. आपको अपने ऑपरेटर के नंबर पर अपने फोन से कॉल करना होगा. इसके बाद आधार री-वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को फॉलो करें. हो सकता है कि UIDAI सभी कंपनियों के लिए एक ही नंबर जारी करे. इस पर अंतिम फैसला अभी नहीं हुआ है.

STEP 2 : टोल-फ्री नंबर रिकाॅर्डेड रिस्पांस सिस्टम (IVRS) होगा. प्रक्रिया के बारे में आपको आपकी चयनित भाषा में बताया जायेगा.
STEP 3 : यूजर्स से IVRS हां या नहीं में जवाब मांगेगा. आपका जवाब हां होगा, तो आपको एक OTP मिलेगा.
STEP 4 : जैसे ही OTP कन्फर्म होगा, मोबाइल नंबर आधार से लिंक हो जायेगा.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home