बिहार : डॉक्टरों की हड़ताल ने फिर लीं कई जिंदगियां

पटना : स्वास्थ्य विभाग के लिए साल 2017 काफी अच्छा रहा. दूसरे अस्पतालों की तुलना में इस साल इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में सुविधाएं बढ़ीं. पर पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल सुविधाओं की कमी से इस साल भी जूझता रहा. पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से 19 मरीजों की मौत चर्चा का विषय रही.
नये साल में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी कई सुविधाएं अस्पतालों में मुहैया कराने का दावा स्वास्थ्य विभाग कर रहा है. एेसे में मरीज उन सुविधाओं को पूरा करने की उम्मीद बांधे हुए हैं. पेश है बीते एक साल व आने वाले नये साल पर स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर आनंद तिवारी की एक रिपोर्ट.
- ये नयी सुविधाएं जिनसे राहत
-लंबे इंतजार के बाद आईजीआईएमएस में ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा अक्तूबर में बहाल हो गयी. आईजीआईसी के बाद आईजीआईएमएस प्रदेश का दूसरा अस्पताल जहां ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा मिली.
Labels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home