Monday, 25 December 2017

CM की विकास समीक्षा यात्रा : 28 से दूसरे व 4 जनवरी से तीसरे चरण की होगी शुरुआत

CM की विकास समीक्षा यात्रा : 28 से दूसरे व 4 जनवरी से तीसरे चरण की होगी शुरुआत
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 'विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा' का दूसरा चरण अब 28 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है. जमुई के लक्ष्मीपुर प्रखंड के काला गांव से शुरू होने वाली यह यात्रा 31 दिसंबर को मुंगेर जिला पर्षद के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक के साथ समाप्त होगी. इसके बाद इनकी यात्रा का तीसरा चरण चार से छह जनवरी तक चलेगा. इसके मद्देनजर कैबिनेट विभाग ने सभी विभागों के प्रधान सचिव या सचिव, आईजी, डीआईजी, डीएम और एसपी समेत अन्य सभी अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया है. 
 
संबंधित जिलों को खासतौर से तैयार रहने के लिए कहा गया है. गौरतलब है कि 27 दिसंबर से शुरू होने जा रही सीएम के दूसरे चरण की यात्रा शुकराना समारोह के कारण रद्द कर दी गयी थी. 28 दिसंबर को सीएम जमुई के अलावा मुंगेर जिले के सदर प्रखंड के जानकीनगर गांव का भी भ्रमण करेंगे. फिर 29 दिसंबर को लखीसराय जिले के हलसी प्रखंड के अगत गांव  और फिर शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड के फरपर का भ्रमण करने के बाद अंत में शाम 5 बजे राजगीर के अंतरराष्ट्रीय कॉन्वेंशन सेंटर में समीक्षा बैठक करेंगे. 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home