कोचाधामन की लाइफ लाइन डीबी 50 सड़क अब डीबी100 होगा, इस सड़क का हस्तांतरण ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण

कोचाधामन की लाइफ लाइन डीबी 50 सड़क अब डीबी100 होगा, इस सड़क का हस्तांतरण ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग को विधायक मास्टर मुजाहिद आलम के अनुशंसा पर कर दिया गया है।ये सड़क पहले रहमतपारा से सोन्था,चोपड़ाबखारी,हल्दिखोड़ा,सिंघाड़ी,शीतलनगर,अंधासूर,पुरानीहाट बरबट्टा होते हुए शाहनगरा तक जाती थी जो 33 किलो मीटर थी।अब रहमतपाड़ा-सराय-सोन्था-चोपड़ाबखाड़ी-बिशनपुर हाट-डोरिया-चैनपुर-असुरा-सिंघाड़ी-हल्दिखोड़ा-जीवणपुर-शीतलनगर-अंधासूर-आलमनगर गुदरी-पुरानी हाट बरबट्टा-पेट्रोलपम्प-महुआ होते हुए शाहनगरा हाट तक 44 किलो मीटर बनेगी।नए रुप सड़क के निर्माण कार्य के लिए राज्य सरकार ने नाबार्ड मद से 132 करोड़(एक सौ बत्तीस करोड़) रुप्ये पथ निर्माण विभाग को स्वीकृत करा दिया है।
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home