आटा-चीनी की हुई किल्लत अन्य सामान पर भी आफत
भागलपुर : ट्रकों की हड़ताल से पूर्व बिहार व झारखंड के कई जिलों को माल सप्लाई करनेवाले भागलपुर के बाजार में सामान की आवक कम हो गयी है. यहां आनेवाले 200 ट्रक जगह-जगह फंसे हुए हैं. इसका थोक बाजार पर असर दिखना शुरू हो गया. बाजार में चीनी और आटा सहित अन्य चीजों की दिक्कत शुरू हो गयी है. इनकी कीमत बढ़ने लगी है. प्याज रास्ते में सड़ने लगे हैं. लकड़ी के सामान सहित ऊनी कपड़े भी बाजार में नहीं आ रहे हैं. किसी तरह अभी काम चल रहा, अगर यही हालत रहा तो आनेवाले दिन में खुदरा बाजार पर इसका व्यापक असर दिख सकता है. कारोबार 40 से 50 फीसदी प्रभावित हो रहा है. आनेवाले दिनों में यहां खाद्यान्न मिलने पर भी संकट हो सकता है.
जगह-जगह फंसे हैं 200 ट्रक माल : माता ट्रांसपोर्ट के मैनेजर नरेश शर्मा ने बताया कि रास्ते में ट्रकों को रोक देने से बाजार में अघोषित आपातकाल की तरह स्थिति हो गयी है. इसका असर आने वाले दिनों में दिखेगा. चार दिनों में भागलपुर बाजार का 200 ट्रक माल फंसा है. इससे बाजार में माल की कमी स्वाभाविक है. हार्डवेयर कारोबारी हर्ष बाजोरिया ने बताया कि लकड़ी का मोल्डिंग बीट रास्ते में फंस गया है. उपभोक्ता लौट रहे हैं. पहले का स्टॉक माल खपा रहे हैं, 40 प्रतिशत कारोबार प्रभावित है. कपड़ा कारोबारी प्रशांत बाजोरिया ने बताया कि लुधियाना से कंबल आना था, जो नहीं आ सका. सप्लाइ देने में दिक्कत हो रही है, 40 फीसदी कारोबार प्रभावित है.
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home