नौकरी का झांसा दे एनजीओ ने की लाखों की ठगी
डेबील सोसाइटी द्वारा नौकरी देने के नाम पर आवेदकों से एक हजार से तीन हजार रुपये तक की वसूली की गयी है और अबतक 200 से अधिक युवाओं ने नौकरी के लिए आवेदन किया है.
पूर्णिया : युवाओं को नौकरी देने का सपना दिखा कर एक एनजीओ द्वारा लाखों की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है. बुधवार को मामले का खुलासा तब हुआ जब कुछ आवेदक एनजीओ के कार्यालय पहुंचे तो वहां दफ्तर में ताला लटका पाया. आवेदकों ने जब पता किया तो उन्हें मालूम हुआ कि एनजीओ ने आवेदकों को संपर्क करने के लिए नंबर उपलब्ध कराया है, लेकिन वह अभी बंद मिला. दरअसल, बीते एक जुलाई को डेबील नामक एनजीओ ने स्वयं सेवकों के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित किया था. संस्थान ने आवेदकों को पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर नौकरी देने की बात कही थी.
इसके साथ ही आवेदकों ने जब संस्थान के वेबसाइट को चेक किया तो उसपर ने तो इस संबंध में कोई पोस्ट था और न ही किसी प्रकार की जानकारी उपलब्ध हो सकी. इधर इस संबंध में संस्थान के एक कर्मी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि डेबील सोसाइटी द्वारा नौकरी देने के नाम पर आवेदकों से एक हजार से तीन हजार रुपये तक की वसूली की गयी है और अबतक 200 से अधिक युवाओं ने नौकरी के लिए आवेदन किया है. ठगी का शिकार होने वालों में सिपाही टोला के नीरज कुमार सिंह, मधुबनी के रोशन कुमार, राकेश कुमार, सूरज कुमार, विवेक आदि शामिल हैं. बहरहाल ठगी का शिकार हुए युवक अब एफआइआर दर्ज कराने की तैयारी में जुट गये हैं.
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home