Monday, 25 December 2017

बिहार : शराब पकड़ने गयी पुलिस टीम पर हमला, पुलिसकर्मियों ने भाग कर बचायी जान, कई जख्मी

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में मनियारी थाना क्षेत्र के माधोपुर सुस्ता गांव में शराब की सूचना पर सोमवार की दोपहर छापेमारी करने गयी पुलिस टीम ग्रामीणों ने हमला बोल दिया. पुलिस जीप को आग लगाने की कोशिश की गयी. रोड़ेबाजी में थानेदार मिहिर कुमार समेत एक दर्जन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. हमलावरों ने करीब एक घंटे तक पुलिसकर्मियों को बंधक बनाये रखा. किसी तरह से पुलिस जवानों ने हमलावरों की चंगुल से बचकर रामदयालु मलंग स्थान स्थित एक होटल में छिपकर जान बचायी. नगर डीएसपी आशीष आनंद सदर थाने पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों का हाल जाना. फिर सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. सभी की हालत खतरे से बाहर है. देर रात तक वरीय अधिकारी प्राथमिकी की कवायद में जुटे थे.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home