Friday, 1 December 2017

बराक ओबामा बोले- पीएम मोदी से कहा था, भारत को धार्मिक आधार पर नहीं बांटा जाना चाहिए

बराक ओबामा बोले- पीएम मोदी से कहा था, भारत को धार्मिक आधार पर नहीं बांटा जाना चाहिए
नई दिल्ली: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा अभी एक कार्यक्रम के सिलसिले में भारत दौरे पर हैं. शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति बराम ओबामा ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पीएम मोदी से कहा था कि भारत को किसी भी स्थिति में सांप्रदायिक आधार पर नहीं बांटा जाना चाहिए. बराक ओबामा ने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय समजा को इस बात को सहेज कर रखने की जरूरत है. क्योंकि यहां के मुसलमान अपनी पहचान भारतीय के तौर पर बनाए हुए हैं. 

ओबामा ने हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप शिखर सम्मेलन में कहा कि 'एक देश को सांप्रदायिक आधार पर विभाजित नहीं किया जाना चाहिए और ऐसा मैने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से व्यक्तिगत तौर पर व अमेरिका के लोगों से कहा."

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home