मुख्यमंत्री ने किया करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास, नववर्ष की दी बधाई

पटना / जमुई : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत गुरुवार को जमुई से की. दूसरे चरण की यात्रा में मुख्यमंत्री जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड स्थित काला गांव पहुंचे. यहां उन्होंने वार्ड-1 का भ्रमण किया. लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत हाथ जोड़ कर और जिंदाबाद के नारे लगा कर किया. इसके बाद मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करने के लिए सभास्थल पर पहुंचे. मुख्यमंत्री ने विकास के लिए 500 करोड़ रुपये की योजनाओं का रिमोट दबा कर शिलान्यास किया.
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home