तीन तलाक के बाद अब मुस्लिम महिलाओं के बीच से उठने लगी बहुविवाह के खिलाफ आवाज
नई दिल्ली: तीन तलाक पर लोकसभा में विधेयक पारित होने के एक दिन बाद कई मुस्लिम महिलाओं ने इस कदम की तारीफ की है जो इस चलन के खिलाफ अदालती लड़ाई में शामिल रही हैं. लेकिन अब इसी बीच मुस्लिम महिलाओं के बीच से ही एक ही और मांग उठने लगी है. फौरी तीन तलाक के चलन के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख करने वाली महिलाओं ने कहा कि लोकसभा में मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) विधेयक पारित होने से ‘‘एक नई शुरूआत हुई है’’ और यह पतियों की ओर से अपनी पत्नियों को एक बार में तीन तलाक (तलाक-ए-बिद्दत) कहने से रोकेगा.Labels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home