Sunday, 31 December 2017

नये वर्ष में सृजन घोटाले में जिला परिषद-डीआरडीए का खाता जांचेगी वित्त विभाग की विशेष टीम

नये वर्ष में सृजन घोटाले में जिला परिषद-डीआरडीए का खाता जांचेगी वित्त विभाग की विशेष टीमपटना : सृजन घोटाले के कारण वित्तीय गड़बड़ी की महालेखाकार टीम की जांच के बाद अब वित्त विभाग की विशेष टीम नये वर्ष में पटना से आयेगी. यह टीम आठ सालों के संबंधित विभाग के योजना वाइज खर्च के तौर-तरीकों की जांच करेगी. इस कार्रवाई में वास्तविक आकलन रिपोर्ट तैयार होगी. इसके आधार पर घोटाले की राशि बढ़ी तो संबंधित विभाग प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई करेगा. उप विकास आयुक्त आनंद शर्मा ने बताया कि मुख्य सचिव ने पिछले दिनों वीडियो कांफ्रेंस में वित्त विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया था. जिला परिषद, डीआरडीए के बाद कल्याण विभाग की विशेष टीम जांच करेगी.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home