बढ़ी जागरूकता, घटे मरीज, और पहल की है आवश्यकता
53 हजार से अधिक लोगों की हुई जांच, सामने आये 78 नये मामले
संक्रमितों में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की संख्या अधिक
सरकारी अस्पतालों में जांच व परामर्श की पूरी व्यवस्था
संक्रमित गर्भवती महिलाओं का कराया जाता है सुरक्षित प्रसव
अररिया : हालांकि जिला अब भी एचआइवी व एड्स के दृष्टिकोण से संवेदनशील श्रेणी में आता है. पर पिछले कुछ साल के आंकड़े बताते हैं कि संक्रमण से बचाव को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी है. साथ ही सरकारी अस्पतालों में जांच व परामर्श की व्यवस्था भी उपलब्ध है. अलबत्ता एआरटी केंद्र की स्थापना नहीं होने के कारण संक्रमित लोगों को कटिहार से लेकर भागलपुर तक का चक्कर लगाना पड़ता है. एड्स डीपीएम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पिछले तीन सालों का ट्रेंड बता रहा है कि एचआइवी पॉजिटिव की संख्या कम हो रही है. जहां वर्ष 2015 में एचआइवी पॉजिटिव के कुल 117 केस जिला में चिन्हित हुए थे.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home