Sunday, 31 December 2017

जेल में बंद लालू का ट्वीट, खुद को बताया साेना

जेल में बंद लालू का ट्वीट, खुद को बताया साेना
पटना : चारा घोटाला मामले में सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा दोषी ठहराये जाने के बाद से जेल में बंद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के ट्विटर हैंडल से लगातार नीतीश सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा जा रहा है. लालू यादव के ट्विटर हैंडल से किये गये ताजा ट्वीट में कहा गया है, सोने को तपाया जाता है तो उसका क्या होता है. इस ट्वीट के जरिये लालू ने साफ कर दिया है कि जेल में जाने के बाद भी वह सक्रिय राजनीति से अलग नहीं हुए हैं. बिहार की राजनीति में उनका दखल बना रहेगा.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home