Tuesday, 12 December 2017

BPL: टी-20 क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने कैरेबियाई धुरंधर क्रिस गेल

BPL: टी-20 क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने कैरेबियाई धुरंधर क्रिस गेल  
नई दिल्ली: कैरेबियाई धुरंधर क्रिस गेल के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है. मैदान पर जब भी गेल का बल्ला बोलता है कोई न कोई रिकॉर्ड बनता ही है. इस बार उन्होंने बांग्लादेश प्रीमियर लीग के फाइनल में रिकॉर्डों की झड़ी लगा दी. धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए मशहूर गेल बांग्लादेश प्रीमियर लीग के फाइनल में जहां टी-20 क्रिकेट की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का नया रिकॉर्ड बनाया. वहीं वह क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में 11,000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं. 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home